Roshan Anand Bail: पटना में खान ग्लोबल स्टडीज’ के बाहर पथराव-फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद जेल में बंद थे। सोमवार को इस मामले में पटना कोर्ट में सुनवाई हुई, अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। इसके बाद वह आज सहरसा पहुंचकर छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रविवार, 14 जून को उनके भाई प्रिंस का शव नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
नेपाल के एक होटल में संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार, प्रिंस यादव पर खान सर कोचिंग विवाद मामले में FIR दर्ज थी, गिरफ्तारी के डर से वह नेपाल चले गए थे। वहां वह अपने कुछ दोस्तों के साथ एक होटल में ठहरे हुए थे। नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद परिवार के लोगों के कई सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि प्रिंस की मौत सामान्य नहीं लगती, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रिंस के शरीर पर चोट के निशान दिखाई देने का दावा किया गया है। जिसको लेकर शक और गहरा गया है।
Prince Yadav Funeral: सहरसा में होगा प्रिंस का अंतिम संस्कार
रौशन आनंद को जमानत मिलने से उनके परिवार ने थोड़ी राहत की सांस ली है। अब वह अपने भाई प्रिंस के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे। जानकारी के अनुसार, रौशन आनंद आज सहरसा पहुंचेंगे और अंतिम संस्कार की सभी धार्मिक रस्मों को पूरा करेंगे। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद रहेंगे।
Khan Sir Statement: खान सर ने प्रिंस यादव की मौत पर जताया दुख

इस बीच खान सर का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रिंस की मौत की खबर सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने प्रिंस के दोस्त का वीडियो दिखाया, जिसमें वह कह रहा है कि प्रिंस की तबियत खराब रहती थी।
आगे उन्होंने वीडियो में कहा कि इसमें कोई तीसरा इंसान इंवॉल्व लग रहा है। आखिर इतना अमानवीय कृत्य कैसे कोई कर सकता है। इसमें कोई तीसरा व्यक्ति साजिश जरूर कर रहा है। इसके लिए उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनमें से किसी को भी नहीं छोड़ा जाए। फांसी से नीचे इनके लिए कोई सजा नहीं है।
उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में रौशन आनंद के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्हें हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं। भगवान इस कठिन दौर से उन्हें निकलने के लिए सहनशक्ति दे।


Download Android App
Download iOS App




