School Reopen : बिहार में आज से कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए फिर से खुले स्कूल

Summary :

बिहार में आज से कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए फिर से स्कूल खुल गए है। इसके लिए पटना जिला शिक्षा प्रशासन द्वारा स्कूल बसों और परिसरों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

बिहार में आज से कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए फिर से स्कूल खुल गए है। इसके लिए पटना जिला शिक्षा प्रशासन द्वारा स्कूल बसों और परिसरों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संस्थानों के लिए सभी की सुरक्षा के लिए दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी होगा। छात्रों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों को एसओपी व दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। स्कूल के एक शिक्षक का कहना है कि छात्रों के लिए मास्क पहनना, हाथ की स्वच्छता बनाए रखना और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है। 
बिहार स्कूल फिर से खुलने को लेकर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा है, “कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 16 अगस्त से खोल दिए जाएंगे। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पटना जिला शिक्षा प्रशासन द्वारा स्कूल बसों और परिसर के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।  शिक्षा के साथ बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए, यह हमारी प्राथमिकता है। “


बिहार सरकार जारी स्कूल बस और परिसर के लिए ये गाइडलाइस

  • स्कूल प्रशासन को बसों का दिन में दो बार सैनिटाइजेशन सुनिश्चित करना होगा
  • सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, बसों में एसी बंद रहेंगे, और उचित वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां खुली रहेंगी
  • छात्रों को अपने संबंधित बसों में चढ़ते समय थर्मल स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा
  • प्रॉपर सेफ्टी के साथ एंट्री और एग्जिट सुनिश्चित करने के लिए हर बस में सैनिटाइजेशन की सुविधा होनी चाहिए
  • बस कंडक्टर और ड्राइवर को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा
  • छात्रों को किसी भी हालत में अपने मास्क को एक्सचेंज नहीं करना है
  • छात्रों में जागरूकता पैदा करने के लिए स्कूल प्रशासन को परिसर में “नो स्पिट” बैनर लगाना होगा
  • बच्चों को घर का बना लंच बॉक्स लाना होगा. बाहरी दुकानदारों को स्कूल परिसर से दूर रहना चाहिए
  • छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को कैंपस में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा
राज्य का स्वास्थ्य विभाग इन सभी उपायों के अलावा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के टीचर्स और स्टाफ के वैक्सीनेशन के लिए विशेष व्यवस्था भी करेगा। आपको बता दें, प्रदेश में नौवीं और दसवीं कक्षा के लिए सात अगस्त से कक्षाएं शुरू हो चुकी है। वहीं आज से कोचिंग संस्थान छात्रों की 50 प्रतिशत उपस्थिति (एक दिन छोड़कर) के साथ कार्य कर सकेंगे।

Desk Team