26 अप्रैल को दूसरे चरण के होंगे मतदान, 13 राज्यों की सीटों पर पड़ेंगे वोट

Summary :

Lok Sabha Election Second Phase 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बीच यूपी समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। देश में कुल 7 चरणों में चुनाव होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। Highlights: 26 अप्रैल को दूसरे चरण के होंगे मतदान 13 राज्यों की सीटों पर पड़ेंगे वोट दूसरे चरण में ये राज्य हैं शामिल   दूसरे चरण में ये राज्य हैं शामिल बता दें कि पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए…

Lok Sabha Election Second Phase 2024

Lok Sabha Election Second Phase 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बीच यूपी समेत पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। देश में कुल 7 चरणों में चुनाव होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे।

Highlights:

  • 26 अप्रैल को दूसरे चरण के होंगे मतदान
  • 13 राज्यों की सीटों पर पड़ेंगे वोट
  • दूसरे चरण में ये राज्य हैं शामिल

 

दूसरे चरण में ये राज्य हैं शामिल

बता दें कि पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए कुल 13 राज्यों में 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दरअसल, दूसरे चरण में 13 राज्यों में असम, मध्य प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

दूसरे चरण में चुनाव…

दरअसल, दूसरे चरण के चुनाव के लिए राज्य के अनुसार नजर डाले तो बिहार की 5, असम की 5, कर्नाटक की 14, मध्यप्रदेश की 7, छत्तीसगढ़ की 3, केरल की 20, महाराष्ट्र की 8, मणिपुर की 1, राजस्थान की 13, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8 के साथ ही पश्चिम बंगाल की 3 और जम्मू-कश्मीर की 1 लोकसभा सीट पर चुनाव होंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News