लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा हो गई है। देशभर में 7 चरणों में इस बार लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 16 मार्च को हुई है। साथ ही देश भर में सात चरणों में मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा।
- प्रथम चरण के अंतर्गत बिहार में होने चार सीटों पर मतदान
- दक्षिण के राज्य के राज्यों में भी इस चरण में चुनाव
- 102 लोकसभा सीटों पर होने है चुनाव
इन राज्यों में होंगे प्रथम चरण के मतदान
पहले चरण के चुनाव में 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 21 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, बिहार, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान एंड निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी शामिल हैं।
प्रथम चरण सीट के अनुसार
पहले चरण के चुनाव के दौरान अगर सीटों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश-2, बिहार-4, असम-4, छत्तीसगढ़-1, मध्य प्रदेश-6, महाराष्ट्र-5, मणिपुर-2, मेघालय-2, मिजोरम-1, नागालैंड-1, राजस्थान-12, सिक्किम-1, तमिलनाडु-39, त्रिपुरा-1, उत्तर प्रदेश-8, उत्तराखंड-5, पश्चिम बंगाल-3, अंडमान एंड निकोबार-1, जम्मू-कश्मीर-1, लक्षद्वीप-1 और पुडुचेरी-1 सीट पर मतदान होंगे।
इस बार इतने नए मतदाता करेंगे वोट
इस बार के लोकसभा चुनाव में नए मतदाता की संख्या 1.82 करोड़ है। वहीं, देशभर में कुल 97 करोड़ रजिस्ट्रर वोटर हैं। साथ ही 55 लाख ईवीएम से इस बार चुनाव होंगे। इस दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि हमलोग दो साल से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे। पुरुष मतदाता की संख्या 49.7 करोड़ है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ है।


Download Android App
Download iOS App






