सेवा ही संगठन है भाजपा के कार्यकर्ताओं का मूलमंत्र – ऋतुराज सिन्हा

Summary :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी के द्वारा आज बैकटपुर,खुसरुपुर में सैकड़ो गरीब निर्धन असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के  राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा जी के द्वारा आज बैकटपुर,खुसरुपुर  में सैकड़ो गरीब निर्धन असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के संस्कार में ही सेवा का भाव रहता है तभी तो सेवा ही संगठन के मूलमंत्र के कदम पर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति में  जन सेवा के लिए तत्पर रहते है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत कल ही पूरे भारत की आधी आबादी पूर्णता टीकाकृत हुई है । इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता की आत्मा में  सेवा भावना बसी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरीय नेता केशवकांत,बाढ़ जिला महामंत्री अरविंद यादव,उमेश सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष रूपेश सिंह,खुशरूपुर मण्डल अध्यक्ष नीलेश कुमार,रणबीर कुमार,झुनझुन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Desk Team