एनडीए विकास मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेगीःशाहनवाज हुसैन

Summary :

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के चुनाव में एनडीए विकास मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। एनडीए एकजुट है। बिहार में पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के चुनाव में एनडीए विकास मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। एनडीए एकजुट है। बिहार में पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
चाणक्या होटल में बनाया गया भाजपा का मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित कर उन्होंने कहा कि बिहार की स्थिति स्पष्ट है जनता का भरोसा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर है। आंकड़ें का आधार पर फर्क साफ दिखता है कि एनडीए सरकार में हर क्षेत्र में विकास का काम हुआ। उन्होंने कहा कि महागठंबधन में फुट है। महागठबंधन के साथी रूठ कर अलग हो रहे हैं। 
राजद नेता तेजस्वी यादव का बस चलता तो वह पार्टी को खड़ा करने वाले की तरह चुनाव चिन्ह भी बदल देते। सीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन में कोई फुट नहीं है। सीट को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही इसकी घोषणा होगी। सुशांत मामले के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुशांत मामला चुनावी राजनीती नहीं है। 
कांग्रेस के नेता इसे बिहारी बनाम बंगाली बना रहे हैं। इसका जवाब उन्हें देना चाहिए। सुशांत को इंसाफ मिलना चाहिए। संवाददाता सम्मेलन में प्रेमरंजन पटेल, विवेकानंद पासवान, अखिलेश सिंह, मीडिया प्रभारी अशोक भट्ट, राकेश कुमार सिंह, पंकज सिंह, राजु झा, नितेश कुमार उपस्थित थे।

Desk Team