फिल्म अभिनेता और पटना साहिब से सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा ने शुक्रवार को पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां पूनम सिन्हा भी साथ थी।
शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा ने नामांकन दर्ज करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, यह मुद्दों की लड़ाई है। उन्होंने हालांकि इतना जरूर कहा कि बिहार को काम करने वाली सरकार चाहिए। इधर, लव सिन्हा के नामांकन दर्ज करने के बाद ही उनकी मां पूनम सिन्हा ने प्रचार की कमान संभाल ली।
CM नीतीश ने लालू प्रसाद पर साधा निशाना, कहा- पति-पत्नी के शासन के बाद राज्य की स्थिति काफी बदली
उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को बाहरी कहने पर कहा कि कौन ऐसा कहता है। उन्होंने कहा, वे जितना बिहार को जानते हैं, उतना शायद ही कोई जानता है। वे बराबर आते हैं, लेकिन उसका प्रचार नहीं करते हैं। पूनम सिन्हा ने कहा लव सिन्हा के लिए उसके पिताजी जरूर प्रचार करने आएंगें।
लव सिन्हा का मुख्य मुकाबला भाजपा के नितिन नवीन से माना जा रहा है। बांकीपुर से ही भाजपा के उम्मीदवार नितिन नवीन ने लव सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा, कुछ लोग लैंड करते हैं और बाद में फ्लाई कर जाते हैं।
मैं तो यहीं का हूं और यहीं रहूंगा। नितिन नवीन ने गुरुवार को बांकीपुर से चौथी बार नामांकन किया। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से सांसद रह चुके हैं और उस क्षेत्र में उनकी अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है। बांकीपुर में दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान होना है।


Download Android App
Download iOS App



