Nishant Kumar के साथ शपथ लेते ही चर्चा में Shweta Gupta! जानिए कौन हैं बिहार की नई मंत्री और कितनी हैं इनकी संपत्ति?

Summary :

Shweta Gupta Bihar Minister: बिहार में आज गुरुवार को सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। सम्राट सरकार में आज 32 नए नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। राजधानी पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इन मंत्रियों ने अपने-अपने पद की शपथ ली। बीजेपी खेमे से 15 और JDU खेमे से 13 मंत्री बनाए गए हैं। Shweta Gupta Bihar Minister: इन्हें मिली पहली बार बड़ी जिम्मेदारी बता दें कि आज गुरुवार को कई नए चेहरों को…

Shweta Gupta Bihar Minister: बिहार में आज गुरुवार को सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। सम्राट सरकार में आज 32 नए नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। राजधानी पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में इन मंत्रियों ने अपने-अपने पद की शपथ ली। बीजेपी खेमे से 15 और JDU खेमे से 13 मंत्री बनाए गए हैं।

Shweta Gupta Bihar Minister: इन्हें मिली पहली बार बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि आज गुरुवार को कई नए चेहरों को भी पहली बार सम्राट चौधरी की सरकार में मौका दिया गया है। जिनमें पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम भी शामिल हैं। इस लिस्ट में शिवहर से विधायक श्वेता गुप्ता नाम भी सामने आया है। इनके अलावा बीजेपी से 4 नए चेहरों को मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारियां मिली है, जिनमें मिथिलेश तिवारी और नंद किशोर जैसे विधायक का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें – बस्ती से जन्मदिन मनाने अयोध्या पहुंचे थे 5 दोस्त, नदी में डूबे 3, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Bihar Cabinet Minister: बिहार चुनाव में मिली थी जीत

Shweta Gupta Bihar Minister
Shweta Gupta Bihar Minister (Source: Social Media)

बता दें कि निशांत कुमार के साथ-साथ अगर किसी का नाम चर्चा में अधिक है तो वो नाम है, शिवहर विधायक श्वेता गुप्ता का। श्वेता पेशे से एक डॉक्टर हैं। इन्होंने राजनीति में आने से पहले चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया हैं। श्वेता गुप्ता मूल रूप से सीतामढ़ी की रहने वाली हैं। श्वेता राजनीति में आने पर सबसे पहले भाजपा से जुड़ी थीं। बिहार चुनाव 2025 में JDU ने उन पर भरोसा दिखाते हुए शिवहर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था।

Shweta Gupta Net Worth: श्वेता गुप्ता की कुल संपत्ति

बताते चले कि सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे चर्चित नाम के तौर पर डॉ. श्वेता गुप्ता है। ये न केवल शिक्षा और राजनीति में आगे हैं, बल्कि वे काफी संपन्न भी हैं। चुनावी हलफनामे को देखते हुए बता दें कि श्वेता गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग 28.4 करोड़ रुपये की है। इसमें ₹6.6 करोड़ की चल संपत्ति और ₹21.8 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। उनकी वार्षिक आय लगभग ₹74.4 लाख है। उन पर ₹4.1 करोड़ का कर्ज़ भी है।

यह भी पढ़ें – Nishan Kumar Qualification : Explainer! नीतीश कुमार के बेटे ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए कितने पढ़े लिखे हैं निशांत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।