बिहार में विधानसभा उपचुनावों को लेकर सियासी गर्मी का पारा अपने चरम पर है। बिहार बीजेपी ने प्रदेश कांग्रेस और आरजेडी के बीच अलगाव की लड़ाई को जनता की आंखों में धूल झोंकने वाला करार दिया है। वहीं राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी के बीच की लड़ाई को गलत बताते हुए कहा कि चुनाव के बाद दोनों ही पार्टियां एक साथ आ जायेंगी।
सुशील मोदी ने मंगलवार को कहा, आरजेडी और कांग्रेस में दिखावे के लिए जो झगड़ा चल रहा है वो केवल नूराकुश्ती है, उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उम्मीदवार खड़ा किया है और कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है एनडीए को हराना और आरजेडी को जीताना। चुनाव के बाद दोनों फिर एक हो जाएंगे।
बहुमत के साथ जीत हासिल करेगा NDA
सुशील मोदी ने कहा, उपचुनाव समाप्त होने के बाद, कांग्रेस फिर पूंछ लहराते हुए कांग्रेस लालू के पास…इन दोनों को अलग नहीं किया जा सकता, बस एनडीए का वोट काटने का नाटक…विधानसभा चुनाव में लोगों ने आरजेडी को नहीं एनडीए को वोट दिया…इस बार भी उपचुनाव में एनडीए बहुमत के साथ जीतेगा।
प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है RJD
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे के बीच विवाद पर सुशील मोदी ने कहा, आरजेडी प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है, दोनों भाईयों के बीच सत्ता का संघर्ष चल रहा है। बेटा बात नहीं मान रहा है तो जनता क्या बात मानेगी? जिस व्यक्ति का प्रभाव अपने बेटों पर नहीं है तो जनता उनकी बात कहां सुनने वाली है?


Download Android App
Download iOS App



