राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बडे पुत्र और पूर्व मंत्री तेजप्रताप प्रताप यादव ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय परिसर में ताला बंद होने को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के खिलाफ नाराजगी जताई। तेजप्रताप ने कहा कि वह पूर्वे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तेजस्वी यादव से बात करेंगे। दरअसल गणतंत्र दिवस पर शनिवार को तेजप्रताप जब पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे तो उन्हें परिसर में ताला लटका मिला।
पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देने पहुंचे तेजप्रताप ने केयरटेकर को बुलाकर परिसर खुलवाया। तेज प्रताप ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि कोई भी दल गणतंत्र दिवस पर अपने द्वार बंद नहीं रखता है। यह एक ऐसा अवसर है जब पार्टी के सहयोगियों से बातचीत करने का मौका मिलता है।
तेजप्रताप ने कहा कि केयरटेकर मदन ने उन्हें बताया कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के निर्देश पर परिसर को दिन भर के लिए बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पार्टी में पुराने लोग युवाओं से असहज हैं जिसकी मिसाल वे स्वयं और तेजस्वी (उनके छोट भाई) हैं।
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान गडकरी और राहुल में हुई बातचीत
राजद कार्यालय में हाल के दिनों में अपने आयोजित जनता दरबार का जिक्र करते हुए तेजप्रताप ने पूर्वे पर असहज महसूस करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वे पार्टी में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें अपने व्यवहार को बेहतर करना होगा। उन्होंने कहा कि इसं संबंध में वे तेजस्वी से बात कर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। तेजप्रताप की नाराजगी के बारे में टिप्पणी को लेकर पूर्वे से संपर्क नहीं हो सका।


Download Android App
Download iOS App



