आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों अपने तलाक को लेकर चर्चा में बने हुए है। तेजप्रताप ने हाल में ही एक ट्वीट किया है जिसके बाद परिवार एक बार फिर चिंतित हो गया है। गुरुवार को किये गए ट्वीट में तेजप्रताप ने कहा, ‘टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ परि जाए’। इससे जाहिर होता है की वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेने वाले फैसले में परिवर्तन नहीं है।
…टूटे से फिर ना जुटे, जुटे गाॅठ परि जाये ।।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) November 22, 2018
तलाक के ऐलान के बाद से ही तेजप्रताप पटना से दूर वृंदावन में प्रवास कर रहे हैं और मंदिर-मंदिर घूमकर भक्ति में लीन है। तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय के परिवार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि वह अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला बदल दें। इसके साथ ही तेजप्रताप को पटना वापस लाने की भी कवायद चल रही है। लेकिन इन तमाम कोशिशों के बावजदू तेज प्रताप समझौते के मूड में नहीं लग रहे हैं।
आपको बता दें कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पटना की फैमिली कोर्ट में अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी दाखिल की है। एक नवंबर को दाखिल की गई इस अर्जी में उन्होंने अपनी पत्नी से अलग होने के लिए कई तर्क दिए हैं। इस मामले की सुनवाई 29 नवंबर को होनी है। जाहिर है सुनवाई से छह दिन पहले इस ट्वीट से स्पष्ट है कि वे अपने निर्णय पर कायम हैं।


Download Android App
Download iOS App




