2014 की मोदी लहर अब आम आदमी के लिए जहर बन गई है : नवजोत सिंह सिद्धू

Summary :

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 2014 की लहर अब आम आदमी के लिए कहर बन गई है, ज़हर बन गई है। केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर रह गए हैं।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र की बीजेपी सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। नवजोत ने भोपाल में कहा कि 2014 की लहर अब आम आदमी के लिए कहर बन गई है, ज़हर बन गई है। केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की कठपुतली बनकर रह गए हैं।

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक से गलियारे के निर्माण के केन्द्र के फैसले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वो गले मिलना रंगा लाया है। वो 15-16 करोड़ लोगों के लोगों के लिए अमृत सिद्ध हुआ। उन्होंने कहा कि कम से कम वो राफेल डील तो नहीं थी।

sidhu

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा में चुनाव प्रचार के उद्देश्य से सिद्धू इस वक्त राज्य में हैं। वही, गुरुवार को पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारे तक सिख श्रद्धालुओं को सुलभ रास्ता उपलब्ध कराने के लिये केन्द्रीय मंत्रिमंडल नेकरतारपुर गलियारे के निर्माण एवं विकास का एक प्रस्ताव पारित किया।

करतारपुर गलियारा : केन्द्र के फैसले का नवजोत सिंह सिद्धू ने किया स्वागत

Desk Team