राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी और बड़ी ननद मीसा भारती पर उन्हें घर से निकालने का आरोप लगाया है। ऐश्वर्या ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करायी है कि उनकी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा बड़ी ननद व राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने मिलकर उन्हें घर से निकाल दिया।
इस शिकायत के आधार पर हेल्पलाइन की अधिकारी प्रमिला ऐश्वर्या के माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में जांच के लिए पटना के दस सकुर्लर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंची हैं।
बता दें कि तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है और दोनों ने ही तलाक के लिए याचिका दायर की है। हाल ही में ऐश्वर्या ने लालू निवास छोड़ दिया था. वह रोते हुए घर से बाहर निकली थी।


Download Android App
Download iOS App



