चोरी-छिपे अनुष्का यादव से मिलने पहुंचे Tej Pratap? भाई आकाश ने खोली पूरी पोल, बेटी उज्जैनी को लेकर बड़ा खुलासा!

Summary :

RJD प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी कथित करीबी सहयोगी अनुष्का यादव और उनके परिवार से जुड़ा है। अनुष्का के भाई आकाश यादव ने पटना की अदालत में तेज प्रताप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आकाश का कहना है कि उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई; इसलिए, वे न्याय के लिए अदालत पहुंचे। आकाश का आरोप है कि उनका परिवार लगातार डर और दबाव का सामना कर रहा है। यह पूरा मामला तेज प्रताप से जुड़ा हुआ…

RJD प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी कथित करीबी सहयोगी अनुष्का यादव और उनके परिवार से जुड़ा है। अनुष्का के भाई आकाश यादव ने पटना की अदालत में तेज प्रताप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आकाश का कहना है कि उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई; इसलिए, वे न्याय के लिए अदालत पहुंचे। आकाश का आरोप है कि उनका परिवार लगातार डर और दबाव का सामना कर रहा है। यह पूरा मामला तेज प्रताप से जुड़ा हुआ है।

Tej Pratap Yadav Anushka Yadav Meeting: घर में घुसने और डराने-धमकाने के आरोप

(credit-sm)

आकाश यादव के अनुसार, 6 जून की रात, जब वे राजस्थान में थे तब तेज प्रताप यादव अपने एक सहयोगी के साथ उनके घर पहुंचे। हालांकि परिवार दरवाजा नहीं खोल रहा था, लेकिन आरोप है कि तेज प्रताप घर के अंदर जबरन घुस गए। आकाश का दावा है कि तेज प्रताप वाशरूम के बहाने घर में घुस गए और उनकी बहन की बेटी उज्जैनी से घंटों मिले। परिवार का आरोप है कि इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई और घर के सदस्यों ने असुरक्षित महसूस किया। हालांकि, इन आरोपों की की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Tej Pratap FIR News: परिवार ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई (Tej Pratap Yadav Anushka Yadav Controversy)

आकाश यादव का यह भी दावा है कि घटना के बाद उन्हें और उनके परिवार को धमकी भरे फोन आए। उनका आरोप है कि उन पर चुप रहने और मामले को सार्वजनिक न करने का दबाव डाला गया। आकाश का कहना है कि परिवार को अपनी बहन और छोटी बच्ची की सुरक्षा की चिंता है। उन्होंने अदालत से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और परिवार की सुरक्षा की गारंटी देने का अनुरोध किया है। मामला अब अदालत के समक्ष है और आगे की कार्यवाही न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार होगी। दोनों पक्षों द्वारा किए गए दावों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।