पिता हमारे परिवार की सबसे मजबूत नींव होते हैं, जो हर अच्छे-बुरे वक्त में हमारा साथ देते हैं और मुसीबत के समय परिवार की ढाल बनते हैं। पिता जब तक जीते हैं, अपने बच्चों को हर बड़ी मुसीबत से बचा कर रखते हैं। इंसान की जिंदगी में पिता का रोल उतना ही बड़ा होता है, जितना मां का। जैसे मां हमें जन्म देकर प्यार से पालती है, वैसे ही पिता हमारे भविष्य को मजबूत बनाते हैं। मां का प्यार तो साफ दिख जाता है, लेकिन पिता बिना दिखाए हमारे लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। वे बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं। उनके इसी त्याग, प्यार और मार्गदर्शन को सम्मान देने के लिए हर साल फादर्स डेमनाया जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल Fathers Day 2026 Kab Hai और इसे क्यों मनाया जाता है।
Fathers Day 2026 Kab Hai: इस साल फादर्स डे कब है?

Fathers Day Date in India की बात करें, तो भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस साल फादर्स डे 21 जून को मनाया जाएगा। इस दिन सभी लोग अपने पापा और उनके जैसे बड़े-बुजुर्गों को थैंक्यू कहते हैं और उन्हें खास महसूस कराते हैं।
Fathers Day History: फादर्स डे की शुरुआत कैसे हुई?

फादर्स डे मनाने की शुरुआत पिछली सदी की शुरुआत में अमेरिका से हुई थी। इसे शुरू करने का श्रेय सोनोरा स्मार्ट डोड नाम की महिला को जाता है। सोनोरा की मां का देहांत बहुत पहले हो गया था, जिसके बाद उनके पिता ने अकेले ही अपने छह बच्चों का पालन पोषण किया। अपने पिता की इस मेहनत और त्याग को देखकर सोनोरा को लगा कि जैसे मां के लिए ‘मदर्स डे’ मनाया जाता है, वैसे ही पिता के लिए भी एक खास दिन होना चाहिए।
उनकी इसी पहल की वजह से पहली बार 1910 में अमेरिका के वॉशिंगटन में फादर्स डे मनाया गया। धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में मशहूर हो गया। बाद में, साल 1972 में अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इसे सरकारी तौर पर एक राष्ट्रीय त्योहार घोषित कर दिया।
Fathers Day Kyu Manaya Jata Hai: फादर्स डे क्यों खास है?



Download Android App
Download iOS App




