गर्मियों के मौसम अगर आप भी दूध लेकर आते हैं और वो जल्दी फट जाता है, तो आपके दिमाग में भी ये ख्याल जरूर आता होगा कि ऐसी कौन सी ट्रिक अपनाई जाए जो दूध को लंबे समय तक फ्रेश रखे और वो फटे भी नहीं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिसे करके आप दूध को फटने से बचा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, Milk Storage Tips के बारे में।
Milk Storage Tips in Hindi: दूध फटने से बचाने का तरीका

1. दूध को तुरंत उबालें
जब आप बाजार से दूध लेकर आएं, तो सबसे पहले उसे उबाल लें, क्योंकि कच्चा दूध जल्दी खराब होने लगता है और उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। दूध को अच्छी तरह उबालकर ठंडा होने दें, उसके बाद ही फ्रिज में रखें।
2. सही तापमान पर स्टोर
दूध को हमेशा फ्रिज के ठंडे हिस्से में ही रखना चाहिए। फ्रिज का तापमान हमेशा 4°C या उससे कम होना चाहिए। तापमान ठीक रहने से दूध में बैक्टीरिया नहीं बढ़ते और वह लंबे समय तक ये फटने से बचा रहता है।
3. फ्रिज के दरवाजे में दूध न रखें
ज्यादातर लोग दूध के पैकेट या बोतल को फ्रिज के दरवाजे वाले शेल्फ में रख देते हैं। जिससे दूध जल्दी फटने का डर होता है, क्योंकि जब आप बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलते और बंद करते हैं, तो इससे तापमान बदलता रहता है, इसलिए दूध को हमेशा फ्रिज के अंदर के बीच वाले शेल्फ में पीछे की तरफ रखना चाहिए।

4. बर्तनों की साफ-सफाई
जिस भी बर्तन में आप दूध उबाल या रख रहे हैं, उसको पूरी तरह साफ कर लेना चाहिए, क्योंकि अगर बर्तन में थोड़ी सी भी गंदगी या पुराना दूध लगा होगा, तो नया दूध भी तुरंत फट सकता है।
5. दूध और तेज रोशनी से बचाएं
दूकान से दूध लाने के बाद कभी भी ऐसी जगह पर न रखें जहां सीधी धूप या तेज रोशनी आती हो, क्योंकि रोशनी के संपर्क में आने से दूध के जरूरी विटामिन खत्म हो जाते हैं और इसका स्वाद भी खराब होने लगता है।


Download Android App
Download iOS App




