Cocktail 2 Review: करीब 14 साल पहले रिलीज हुई ‘कॉकटेल’ ने दोस्ती, प्यार और मॉडर्न रिश्तों को एक नए नजरिए से दर्शकों के सामने रखा था। अब निर्देशक होमी अदजानिया इसकी अगले सीक्वल यानी ‘कॉकटेल 2’ को सीधा बड़े पर्द पर लेकर आए हैं। इस बार फिल्म का फोकस प्यार पाने से ज्यादा उसे निभाने और बचाए रखने के चैलेंजेस पर है। यही बात इसे आज के दौर के दर्शकों के लिए रेलेवेंट बनाती है।
- Star Cast: शाहिद कपूर, कृति सेनन, रश्मिका मंदाना
- Director: होमी अदजानिया
- Duration: 2 घंटे 30 मिनट
- Rating: 3.5/5
Cocktail 2 Story: कहानी

फिल्म की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर) और दिया (रश्मिका मंदाना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि बाहर से उनका रिश्ता मजबूत दिखाई देता है, लेकिन समय के साथ शादी, करियर और आने वाले समय को लेकर दोनों की सोच में फर्क आने लगता है। इसी बीच उनकी जिंदगी में एली (कृति सेनन) की एंट्री होती है। एली का आना सिर्फ एक नए किरदार का जुड़ना नहीं है, बल्कि वह तीनों की जिंदगी में ऐसे सवाल खड़े करती है, जिनका सामना करने से वो अब तक बचते रहे थे।
फिल्म रिश्तों की कॉम्प्लेक्सिटीज़, इमोशनल इन्सिक्योरिटीज़ और पर्सनल च्वाइसेज़ को बेहद सेंसिटीव तरीके से पेश करती है। खास बात तो यह है कि कहानी किसी एक केरेक्टर को गिल्टी या बेहतर साबित करने की कोशिश नहीं करती, बल्कि हर किरदार के नजरिए को एक समान महत्व देती है।
Stars Acting In Cocktail 2: अभिनय

शाहिद कपूर ने कुणाल के किरदार में पेशेंस के साथ इम्प्रेसिव एक्टिंग की है। उनका प्रदर्शन बेहद स्वाभाविक लगता है, खासकर इमोशनल सीन्स में वह दर्शकों पर गहरा असर छोड़ते हैं। रश्मिका मंदाना ने अपने किरदार की इमोशनल परेशानियों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। उनकी सादगी और सिंपल एक्टिंग कहानी को मजबूती देती है। वहीं कृति सेनन फिल्म की सबसे इन्फ्लुएंशियल लिंक साबित हो रही हैं। उनका किरदार सिर्फ आकर्षण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कहानी के आगे बढ़ने के साथ कई नए आयाम सामने लाता है। तीनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री फिल्म को रियल और रिलायबल बनाती है।
Direction Of Cocktail 2: निर्देशन और तकनीकी पक्ष

होमी अदजानिया हमेशा से रिश्तों पर आधारित फिल्मों को अलग अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं और ‘कॉकटेल 2’ में भी उनकी यह खासियत साफ नजर आती है। फिल्म की कहानी बैलेंस्ड पेस के साथ आगे बढ़ती है और फिल्म में सारी बातें काफी रियल महसूस होती हैं। सिसिली की खूबसूरत लोकेशंस फिल्म की विजुअल अपील को बढ़ाती हैं। सिनेमैटोग्राफी शानदार है और कई सीन लंबे समय तक याद रह जाते हैं। साथ ही कॉस्ट्यूम और प्रोडक्शन डिजाइन भी फिल्म के माहौल को इफेक्टिव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
हालांकि, फिल्म का दूसरा पार्ट कुछ जगहों पर थोड़ा खिंचा हुआ महसूस होता है। कुछ इमोशनल सीन की लंबाई कम होती तो इफेक्ट और बेहतर हो सकता था। साथ ही कुछ इवेंट्स ऐसे हैं जो कि पहले से ही प्रीडिक्ट किए जा सकते हैं।
Music Of Cocktail 2: संगीत

प्रीतम का संगीत फिल्म के इमोशनल वोकल के साथ पूरी तरह मेल खाता है। गाने कहानी का हिस्सा बनकर सामने आते हैं और प्लॉट को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। बैकग्राउंड स्कोर भी कई सीन के ऊपर गहरा असर छोड़ता है। हालांकि एल्बम में कोई ऐसा गाना नहीं है जो लंबे समय तक दर्शकों की जुबान पर बना रहे, लेकिन फिल्म के अंदर संगीत का इस्तेमाल बैलेंस्ड और इफेक्टिव है।
Cocktail 2 Review: अंतिम फैसला

‘कॉकटेल 2‘ उन लोगों के लिए है जो रिश्तों की बारीकियों और इमोशनल स्ट्रगल को समझने वाली कहानियां पसंद करते हैं। फिल्म हर सवाल का आसान जवाब देने की कोशिश नहीं करती, बल्कि दर्शकों को सोचने का मौका देती है। कुछ कमियों के बावजूद दमदार एक्टिंग, खूबसूरत स्क्रीनप्ले और इमोशनल प्रेजेंटेशन इसे एक अच्छी वीकेंड फिल्म बनाता हैं। अगर आपको रिलेशनशिप ड्रामा और इमोशनल कहानियां पसंद हैं, तो ‘कॉकटेल 2’ आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। लेकिन अगर आप एक्शन या थ्रिल से जुड़ी फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं, तो आप इस फिल्म को ना ही देखें तो ज्यादा अच्छा है।
Read More: क्या ‘Raakh’ वेब सीरिज़ है प्रोपेगेंडा?, सोशल मीडिया पर लोगों ने खोली पोल


Download Android App
Download iOS App




