पटना : बिहार की राजधानी पटना में आई बाढ़ और जललमाव कि स्थिति को लेकर सियायती बयाजबाजी लगातार जारी है। इस कड़ी में अब लंबे समय से गायब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी सामने आए है। तेजप्रताप ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
तेजप्रताप यादव ने ट्विटर पर वीडीयो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा तंज कसा है। विडियो में कुछ लोग जोगीरा गा रहे है। तेजप्रताप ने ट्वीट में लिखा कि अपना पटना सुंदर होगा, सुशासन बाबू की वाणी। पटना इतना सुंदर बन गया कि,घर-घर घुस गया पानी..। बोलो जोगिरा सारा..रा..रा..।


Download Android App
Download iOS App



