लालू परिवार में छिड़ा गृहयुद्ध! Tej Pratap Yadav के इस फैसले ने बढ़ाई सियासी हलचल

Summary :

बिहार की राजनीति में एक बार फिर Tej Pratap Yadav सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ऐसा कदम उठाया है जिससे पूरे राज्य की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है। तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार के सदस्यों और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आधिकारिक अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Tej Pratap Yadavव ने जिन लोगों को अनफॉलो किया है, उनमें उनकी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती, राजलक्ष्मी यादव, हेमा यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया…

बिहार की राजनीति में एक बार फिर Tej Pratap Yadav सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक ऐसा कदम उठाया है जिससे पूरे राज्य की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है। तेज प्रताप यादव ने अपने परिवार के सदस्यों और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आधिकारिक अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Tej Pratap Yadavव ने जिन लोगों को अनफॉलो किया है, उनमें उनकी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती, राजलक्ष्मी यादव, हेमा यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे पार्टी और परिवार से नाराज हैं।

राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

Tej Pratap Yadav के इस डिजिटल फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। राजनीतिक विश्लेषक इसे राजद परिवार में आंतरिक मतभेद या किसी गहरे असंतोष का संकेत मान रहे हैं। हालांकि अभी तक तेज प्रताप की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनका यह कदम कई सवाल खड़े कर रहा है।

Bihar News - Breaking News: लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाला, X पर पोस्ट कर किया ये बड़ा ऐलान - Lalu Yadav expelled Tej Pratap Yadav from the

‘सपना’ वाला पोस्ट बना चर्चा का विषय

इससे पहले Tej Pratap Yadav ने एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्हें एक सपना आया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें बीजेपी में शामिल होने का प्रस्ताव दे रहे हैं। जवाब में तेज प्रताप कहते हैं कि उनकी अपनी पार्टी है, पीएम मोदी ही उनकी पार्टी से जुड़ जाएं। इस पोस्ट के बाद भी राजनीतिक हलकों में उनके इरादों को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई थी।

Tej Pratap Yadav की पोस्ट के सियासी मायने

Tej Pratap Yadav ने एक और पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा, “सपनों को पाने की चाहत, मेहनत को अपना साथी बना लेती है। हर सुबह एक नया मौका है, बस खुद पर विश्वास रखो। हार मानने से पहले एक बार और कोशिश करो।” यह पोस्ट एक सामान्य प्रेरणादायक संदेश की तरह दिखता है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे भी उनके अगले कदम की ओर इशारा मान रहे हैं।

ये भी देखें-Bihar Assembly: बिहार विधान सभा में Tejashwi Yadav और Samrat Chaudhary के बीच जबरदस्त नोकझोंक

क्या कोई नई राजनीतिक राह चुनेंगे तेज प्रताप?

Tej Pratap Yadav यादव के हालिया सोशल मीडिया व्यवहार से कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी नई राजनीतिक दिशा में बढ़ सकते हैं। चाहे यह अपनी नई पार्टी हो, या किसी और दल के साथ गठजोड़ – फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना तय है कि तेज प्रताप यादव का यह बदला हुआ अंदाज बिहार की सियासत में एक नया मोड़ ला सकता है।

8 घंटे में तेज प्रताप के 2 पोस्ट, माता-पिता और भाई के लिए उमड़ा प्यार.. जयचंद की ओर इशारा, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

यह भी पढ़ें-‘तेजस्वी को जान का खतरा, 4 बार…’, राबड़ी देवी ने किस पर लगाया साजिश का आरोप

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष ने एसआईआर के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। वहीं आज आखिरी दिन एसआईआर के विरोध में विरोध में बोलते हुए बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया। राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव को जान का खतरा है।

Rabri Devi ने बीजेपी-जेडीयू पर लगाया आरोप

उन्हें चार बार जान से मारने की कोशिश की गई। राबड़ी देवी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, बीजेपी और जेडीयू से तेजस्वी की जान को खतरा है। उन्हें चार बार ट्रक से मारने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि, जेडीयू और बीजेपी के अलावा कौन षड्यंत्र करेगा? वो लोग संस्कारहीन हैं। नाली के कीड़े हैं। आरजेडी के बारे में राबड़ी देवी ने कहा कि अगड़े-पिछड़े सब वोट देते हैं। सीएम जवाब क्यों नहीं देतीं?

एसआईआर पर विपक्ष का हंगामा

इस सत्र में विपक्ष ने एसआईआर के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। बीते गुरूवार को इतना बवाल हुआ कि हाथापाई की नौबत आ गई। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी में तीखी-बहस हुई।

आगे पढ़ें…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।