ट्रैकिंग करते हुए युवक के पीछे पड़ा बन्दर, किया कुछ ऐसा….देखें Viral Video

Summary :

Viral Video: इंसान जब रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी से बोर हो जाता है है तो फिर वह घूमने निकल जाता है। इस दौरान वह नयी जगह जाता है, अलग-अलग चीजों को देखता है और उन्हें अपनी यादों में कैद कर लेता है। मगर कभी-कभी ऐसे ट्रिप के दौरान कुछ ऐसी घटना हो जाती है जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होती। इंडिया में तो अगर आप कई ट्रिप पर जाओ तो मंदिर जरूर मिल जाएंगे, जो यात्रियों को खूब परेशान करते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपने इस तरह की कई वीडियो देखी होंगी। हल ही में ऐसा ही…

Viral Video: इंसान जब रोज की भागदौड़ भरी जिंदगी से बोर हो जाता है है तो फिर वह घूमने निकल जाता है। इस दौरान वह नयी जगह जाता है, अलग-अलग चीजों को देखता है और उन्हें अपनी यादों में कैद कर लेता है। मगर कभी-कभी ऐसे ट्रिप के दौरान कुछ ऐसी घटना हो जाती है जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की होती। इंडिया में तो अगर आप कई ट्रिप पर जाओ तो मंदिर जरूर मिल जाएंगे, जो यात्रियों को खूब परेशान करते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपने इस तरह की कई वीडियो देखी होंगी। हल ही में ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जिसका वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो (Monkey Viral Video) को देखकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। चलिए आपको वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 

‘चेकिंग टाइट हो रही है’

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि बहुत सारे लोग चढ़ाई कर रहे हैं। इस वीडियो (Monkey Viral Video) को हरिहर फोर्ट का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी चढ़ाई कर रहा है, अचानक एक बन्दर आदमी के पास आ जाता है। पहले तो शख्स बन्दर को धमकाता है, यह देख दूसरे लोग भी डर जाते हैं और शख्स को हिलने के लिए माना करते हैं। तभी बन्दर आपने चेकिंग का काम शुरू कर देता है। वह आदमी का बैग खोलता है और एक-एक करके कपडे निकलकर निचे गिराने लगता है। वीडियो देखकर लग रहा है कि बन्दर शायद खाने के लिए कुछ ढूंढ रहा है, जो उसे नहीं मिलता तो वह कपड़े निकालकर गिराता रहता है। ऊपर चढ़ा हुआ एक शख्स इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद करता है और सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है।

यहां देखें Monkey Viral Video:-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manish Kharte (@mr_manish_kharte_05)

Viral Video पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर mr_manish_kharte_05 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।  इस वीडियो को अभी तक 9 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा ‘बहुत अच्छी जगह मुलाकात हुई।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘भाई अगर तू हिल गया तो नीचे वाले कोई हिलने लायक नहीं रहेंगे।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘इसे कहते हैं किसी की मज़बूरी का फायदा उठाना।’ चौथे यूजर ने लिखा ‘चेकिंग टाइट हो रही है।’ पांचवें यूजर ने लिखा ‘इधर कुआँ पीछे खाई, कहां जाएं बेचारा।’ इसी तरह लोग कमेंट्स में जमकर मजे भी ले रहे हैं।

 

Read Also: Viral Video: Rapido से राइड लेना लड़की को पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा की एक झटके में याद आए सारे भगवान

ये भी पढ़ें: Viral Video: पूजा करते हुए रील बना रही थी महिला, महादेव ने दी ऐसी सजा जिसे देख आप नहीं करेंगे ऐसी गलती

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।