Mandala Murders Review: सस्पेंस से भरी फिल्म ‘मंडला मर्डर्स’, Vaani Kapoor का दिखा एक्शन अवतार

Summary :

जब किसी Web Series के नाम में ‘मर्डर’ शब्द हो, तो स्वाभाविक रूप से उम्मीद की जाती है कि ये एक मर्डर मिस्ट्री होगी, जिसमें अंत में कोई कातिल पकड़ा जाएगा और केस सुलझ जाएगा। लेकिन नेटफ्लिक्स की नई सीरीज Mandala Murders इस सोच को तोड़ती है। ये सीरीज दर्शकों को एक अनोखी, सस्पेंस से भरी और चौंकाने वाली दुनिया में ले जाती है, जहां हर मोड़ पर हैरान कर देने वाली चीज़ें सामने आती है। कहानी जो खींच लाती है अपनी ओर सीरीज की कहानी चरणदासपुर नाम की एक रहस्यमय जगह पर आधारित है। यहां एक बाबा हैं जो…

mandala murders

जब किसी Web Series के नाम में ‘मर्डर’ शब्द हो, तो स्वाभाविक रूप से उम्मीद की जाती है कि ये एक मर्डर मिस्ट्री होगी, जिसमें अंत में कोई कातिल पकड़ा जाएगा और केस सुलझ जाएगा। लेकिन नेटफ्लिक्स की नई सीरीज Mandala Murders इस सोच को तोड़ती है। ये सीरीज दर्शकों को एक अनोखी, सस्पेंस से भरी और चौंकाने वाली दुनिया में ले जाती है, जहां हर मोड़ पर हैरान कर देने वाली चीज़ें सामने आती है।

कहानी जो खींच लाती है अपनी ओर

सीरीज की कहानी चरणदासपुर नाम की एक रहस्यमय जगह पर आधारित है। यहां एक बाबा हैं जो लोगों को चमत्कारी वरदान देते हैं, लेकिन उसकी एक कीमत चुकानी पड़ती है ,अपना अंगूठा। एक खास मशीन में अंगूठा डालने पर वो कट जाता है, और उसी के साथ मिल जाता है वरदान, चाहे वो मौत को भी मात देने वाला क्यों न हो। लेकिन इसी के साथ शुरू होती है एक अजीबो-गरीब घटनाओं की कड़ी।

vaani kapoor mandala murders

एक के बाद एक मर्डर होते हैं और हर मर्डर एक अलग तरीके से अंजाम दिया जाता है। इन हत्याओं के पीछे क्या रहस्य है? और ये सब एक “मंडल” नाम की रहस्यमयी व्यवस्था से कैसे जुड़ा है? इन सभी सवालों के जवाब आपको सीरीज देखने के बाद ही मिलते हैं।

स्क्रिप्ट और निर्देशन

Mandala Murders की खास बात इसकी कहानी है, जो आम कहानी से काफी अलग है। कहानी के ट्विस्ट्स और टर्न्स दर्शकों को हर पल चौंकाते हैं। लेखक-निर्देशक मनन रावत और गोपी पुथरन ने इस सीरीज को न सिर्फ अच्छे से लिखा है, बल्कि उसका फिल्मांकन भी बेहद प्रभावी तरीके से किया है। कहानी एकदम कसकर बुनी गई है और कहीं भी बोरियत महसूस नहीं होती।

सीरीज में जिस “मंडल” की दुनिया रची गई है, वो कल्पना और यथार्थ के बीच की एक दिलचस्प रेखा पर चलती है। दर्शकों को एक अनोखा अनुभव मिलता है, जो भारतीय वेब कंटेंट में कम ही देखने को मिलता है। यह सीरीज 8 एपिसोड्स में पूरी होती है और हर एपिसोड में कुछ नया देखने को मिलता है। कहीं भी ऐसा महसूस नहीं होता कि कहानी खिंच रही है।

भी कलाकारों ने दिया दमदार प्रदर्शन

सीरीज में वाणी कपूर एक पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आती हैं। अब तक ग्लैमरस किरदारों में दिख चुकीं वाणी इस बार बिल्कुल अलग अवतार में हैं और उन्होंने अपने अभिनय से सभी को चौंका दिया है। उनकी गंभीरता और स्क्रीन प्रजेंस सराहनीय है।

vaani kapoor

वैभव राज गुप्ता, जिन्हें गुल्लक जैसे हल्के-फुल्के किरदारों में देखा गया है, यहां बिलकुल अलग भूमिका में हैं और उन्होंने यह रोल इतने शानदार ढंग से निभाया है कि वो लंबे समय तक याद रहेंगे। सुरवीन चावला की मौजूदगी हर फ्रेम को मजबूत बनाती है, जबकि श्रिया पिलगांवकर ने सीमित स्क्रीन टाइम में भी प्रभावशाली काम किया है। जमील खान एक अलग ही लुक और अंदाज में दिखते हैं और रघुवीर यादव, भले ही छोटे रोल में हैं, लेकिन दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ते हैं।

कुछ अलग, कुछ नया

जहां इन दिनों बहुत-सी वेब सीरीज में कंटेंट की कमी दिखाई देती है, वहीं Mandala Murders इस धारणा को पूरी तरह से बदलती है। यह सीरीज न सिर्फ एक अलग दुनिया की झलक दिखाती है, बल्कि दर्शकों को स्क्रीन से एक पल के लिए भी नजरें हटाने नहीं देती। अगर आप मिस्ट्री, थ्रिल और कुछ अलग देखने के शौकीन हैं, तो Mandala Murders आपके लिए एक परफेक्ट सीरीज है।

ये भी पढ़ें: Kamal Haasan Top 10 Films: अगर आप हैं Kamal Haasan के सच्चे फैन तो बिल्कुल भी देखना न भूलें ये फ़िल्में

Yashika Jandwani