Viral Video: Rapido से राइड लेना लड़की को पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा की एक झटके में याद आए सारे भगवान

Summary :

Viral News: सोशल मीडिया से अक्सर चौंका देने वाले Viral Video सामने आते रहते आज कल सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा होता हुआ दिखाई देता है जिसको देखकर कभी-कभी काफी हैरानी होती है। आज कल सोशल मीडिया पर कई सड़क हादसों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में लोग या तो जल्दबाजी, स्टंट करते हुए या फिर अपनी होशियारी के कारण किसी न किसी बड़े हादसे का शिकार बन जाते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा सड़क हादसे…

Viral News: सोशल मीडिया से अक्सर चौंका देने वाले Viral Video सामने आते रहते आज कल सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में अक्सर कुछ न कुछ ऐसा होता हुआ दिखाई देता है जिसको देखकर कभी-कभी काफी हैरानी होती है। आज कल सोशल मीडिया पर कई सड़क हादसों से जुड़े वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में लोग या तो जल्दबाजी, स्टंट करते हुए या फिर अपनी होशियारी के कारण किसी न किसी बड़े हादसे का शिकार बन जाते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा सड़क हादसे का Viral Video सामने आया है जिसको देखकर आप काफी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़की ने Rapido बाइक कहीं जाने के लिए बुक की थी। लेकिन इसके बाद उसके साथ कुछ ऐसा होता है जिसको देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में Rapido चालक अपनी ज्यादा होशियारी के कारण अपनी और लड़की दोनों की जिंदगी को मुश्किल में डाल देता है। वीडियो में Rapido चालक की बेवकूफी की वजह से दोनों हादसे का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Viral Video में Rapido चालक की दिखी बेवकूफी

बता दें कि यह कोई पहला वीडियो नहीं है बल्कि इस तरह के कई वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं जिसमें लोग कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जिससे वह किसी बड़े हादसे का शिकार बन जाते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही होता हुआ दिखाई दे रहा है। आप साफ देख सकते हैं कि यह वीडियो एक प्रियंका नाम की लड़की बना रही है और यह वीडियो वह Rapido बाइक पर बैठ कर बना रही है। इस घटना को लेकर प्रियंका का कहना है कि- उन्होंने ऑफिस जाने के लिए Rapido बुक किया था। जब Rapido चालक उन्हें लेने के लिए पहुंचा तो उसने हेलमेट तक नहीं लगाया हुआ था। और जब प्रियंका ने उससे हेलमेट मांगा तो चालक ने मना कर दिया। प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि-ड्राइवर रॉन्ग साइड से बाइक को काफी तेजी से दौड़ाकर ले जा रहा था। इस कारण से प्रियंका काफी डर भी गई थी। इसी कारण उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया था। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि Rapido चालक की तेज रफतार के कारण थोड़ी दूर जाकर बाइक किसी दूसरे वाहन से टकरा जाती है। जिसके कारण दोनों हादसे का शिकार हो जाते हैं। गनीमत यह रही कि यह हादसा बड़ा नहीं था और प्रियंका और Rapido चालक को कोई बड़ी चोट नहीं आई। लेकिन Rapido चालक की एक गलती दोनों पर काफी भारी पड़ गई।

Also Read…

Viral Video: ये फल नहीं Lighter है भैया…आग लगाने वाले फल का वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka | Artist (@bhangrabypahadan)

Viral Video देखकर दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @bhangrabypahadan नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो पर एक सोशल मीडया यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-गनीमत रही कि दोनों को ज्यादा चोट नहीं आई। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-क्या आप सब ठीक हो कुछ हुआ तो नहीं है। एक और अन्य यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-बेचारा ड्राइवर ने पुलिस को देखा और एक्सीडेंट हुआ। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में रैपिडो को टैग करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि-रैपिडो वाले भैया ने तो सारे भगवानों के नाम याद दिला दिए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर कुल 15 लाख से ज्यादा व्यूज और काफी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Also Read…

Viral Video: गंगा में बहे Kabaddi टीम के पूर्व कैप्टन Deepak Hooda, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Shweta Rajput