Syria के इदलिब प्रांत में जोरदार विस्फोट, 50 से ज्यादा लोग घायल-देखें video

Summary :

Syria के इदलिब प्रांत के उत्तर में स्थित मारात मिसरिन शहर में गुरुवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। यह इलाका इदलिब के ग्रामीण हिस्से में आता है। इस धमाके में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस कारण हुआ। Syria के सरकारी टेलीविजन चैनल ‘अल-एखबारिया टीवी’ ने इस विस्फोट की पुष्टि की है और बताया है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। सरकार की ओर से आपातकालीन और आपदा प्रबंधन मंत्री राएद अल-सालेह ने जानकारी दी कि धमाका अचानक हुआ। इसके बाद तुरंत नागरिक सुरक्षा…

Syria के इदलिब प्रांत के उत्तर में स्थित मारात मिसरिन शहर में गुरुवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। यह इलाका इदलिब के ग्रामीण हिस्से में आता है। इस धमाके में 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस कारण हुआ।

Syria के सरकारी टेलीविजन चैनल ‘अल-एखबारिया टीवी’ ने इस विस्फोट की पुष्टि की है और बताया है कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। सरकार की ओर से आपातकालीन और आपदा प्रबंधन मंत्री राएद अल-सालेह ने जानकारी दी कि धमाका अचानक हुआ। इसके बाद तुरंत नागरिक सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंची और घायलों की मदद शुरू कर दी।

Syria में राहत और बचाव कार्य

घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। Syria आपदा प्रबंधन मंत्री अल-सालेह ने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन अब भी घटनास्थल पर छोटे-छोटे धमाके हो रहे हैं, जिससे राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। फिर भी बचाव दल सावधानीपूर्वक मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहा है।

Syria में घटना के बाद का दृश्य

Syria में हुए इस धमाके के तुरंत बाद का दृश्य काफी डरावना था। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आग की लपटें, काले धुएं का गुबार और अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता है। लोग घबराए हुए नजर आ रहे हैं और चारों ओर भगदड़ मची हुई थी। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान हुआ है और कुछ जगहों पर भारी मलबा जमा हो गया है।

सरकारी अपील और सुरक्षा इंतजाम

इस हमले के बाद Syria की सरकार ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे धमाके वाले क्षेत्र से दूर रहें ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए और उनकी सुरक्षा बनी रहे। मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और सभी टीमें पूरी मेहनत से काम कर रही हैं।

विस्फोट का कारण अज्ञात, जांच जारी

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि विस्फोट कैसे और क्यों हुआ। सुरक्षा बल हर पहलू से जांच कर रहे हैं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अभी तक मृतकों की संख्या की भी पुष्टि नहीं हो पाई है, क्योंकि राहत और बचाव कार्य अभी भी चल रहा है।

यह भी पढ़ें-Syria के होंगे चार टुकड़े! israel के इस नए प्लान से मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।