‘डंडे’ वाले बयान पर तेजस्वी ने दी राहुल को सीख, कहा- हमें कलम की बात करनी चाहिए

Summary :

‘हमें डंडा और लाठी जैसे बयान देने से बचना चाहिए। इसके बजाय ‘कलम’ की बात करनी चाहिए।’

‘युवा प्रधानमंत्री को डंडा मारेंगे’ वाले बयान के बाद से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चारो तरफ से घिरे हैं। अब उनके इस बयान को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि हमें लाठी, डंडे की नहीं कलम की बात करनी चाहिए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर वापस लौटने के बाद जब तेजस्वी से राहुल गांधी के ‘युवा प्रधानमंत्री को डंडे से मारेंगे’ बयान के संबंध में पुछा गया तो इसके जवाब में उन्होंने  कहा, ‘हमें डंडा और लाठी जैसे बयान देने से बचना चाहिए। इसके बजाय ‘कलम’ की बात करनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि सभी जानते हैं कि झारखंड में किसे ‘डंडे’ का सामना करना पड़ा था। लोगों को हरियाणा में भी कांग्रेस के अच्छे नतीजों की उम्मीद नहीं थी। हमें चुनाव परिणामों तक इंतजार करना चाहिए। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने AAP के कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

बता दें कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने कहा था, “ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है, 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता।”

Desk Team