Tejashwi Yadav on Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सवाल यह है कि इतना बड़ा जनादेश मिलने के बावजूद सरकार में बदलाव क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर नीतीश कुमार की ऐसी इच्छा थी, तो वे चुनाव से पहले ही यह बात कह सकते थे। लेकिन अब अचानक, मुख्यमंत्री पद के लिए वोट लेने के बाद उनका मन बदलना समझ से परे है।
Tejashwi Yadav on Nitish Kumar Rajya Sabha Oath: तेजस्वी ने बताया बिहार को बर्बाद करने वाला
#WATCH | पटना, बिहार: राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, “यह तो एक औपचारिकता है और ना चाहते हुए भी वो यह कर रहे हैं…उनपर दबाव है। हमने चुनाव में पहले ही कहा था कि उनको (मुख्यमंत्री) नहीं रहने… pic.twitter.com/5apdvAWe5l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2026
मीडिया बातचीत में तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “बिहार: RJD नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने पर कहा, “यह महज़ एक औपचारिकता है और वह ऐसा तब भी कर रहे हैं, जब वह खुद ऐसा नहीं चाहते. उन पर दबाव है। हमने चुनावों के दौरान ही कह दिया था कि उन्हें (मुख्यमंत्री को) पद पर बने रहने नहीं दिया जाएगा.
सवाल यह है कि इतने बड़े जनादेश के बाद भी सरकार में बदलाव क्यों किया जा रहा है? बिहार के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. लोग परेशान हैं. इन लोगों का मकसद सिर्फ़ अपनी कुर्सियों से चिपके रहना है. ये लोग सिर्फ़ बिहार को बदनाम और बर्बाद कर रहे हैं.”
Nitish Kumar News: “सदन में नीतीश जी का कुर्ता खींचा जाता है”

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर काफी दबाव नजर आता है। कभी कोई उनका हाथ पकड़ता है, कभी पैर, तो कभी उनका कुर्ता खींचता दिखता है। उन्होंने कहा कि पुराने वीडियो फुटेज देखने से यह साफ समझ में आता है। जब नीतीश कुमार सदन में बोलते हैं, तो कई बार उनकी बात बीच में रोक दी जाती है। कभी पीछे से कोई उनका कंधा पकड़ लेता है, तो कभी कोई उनका हाथ नीचे कर देता है।तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि इस तरह उन्हें कई बार अपमानित किया गया है।
यह भी पढ़ें –‘नीतीश कुमार अब PM बनेंगे’, राज्यसभा के शपथ पर Akhilesh Yadav का बड़ा दावा, बातों-बातों में खोल दिए कई राज






















