मोदी की रैली से पहले बोले तेजस्वी- PM को ध्रुवीकरण के प्रयास की बजाए वादों का हिसाब देना चाहिए

Summary :

बिहार के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी को मोदी का इतना डर है कि भाजपा के चलते अभी तक अपना घोषणा पत्र भी जारी नहीं किया है?

राजद नेता एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे में स्वयं को अति पिछड़ा बताने और ध्रुवीकरण करने की असफल कोशिश करेंगे लेकिन उन्हें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, मुफ्त दवाई-पढ़ाई जैसे वादों का हिसाब देना चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी आज अररिया में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

tejashwi tweet

तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में कहा, ”नीतीश कुमार प्रधानमंत्री से इतने सहमे हुए है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की माँग भी नहीं करते। पहले ट्रेन भर-भर कर दिल्ली में अधिकार माँगने भागते थे। अब तो दोनों जगह आपकी सरकार है। अब किसकी शर्म? यह तो मोदी जी का भी वादा था लेकिन वह भी इसका ज़िक्र नहीं करते।”

tejashwi tweet

बिहार के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश जी को मोदी का इतना डर है कि भाजपा के चलते अभी तक अपना घोषणा पत्र भी जारी नहीं किया है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज बिहार आ रहे है। अतिपिछड़े का बेटा बताएँगे, ध्रुवीकरण की असफल कोशिश करेंगे। बिहार उनसे झूठ और जुमलों की उम्मीद कर रहा है।

तेजस्वी यादव ने कहा, ”आशा है कि प्रधानमंत्री अपने वादों जैसे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज, दवाई-पढ़ाई मुफ़्त का हिसाब भी देंगे।” राजद नेता ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री ने पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में उसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मुख्यमंत्री की माँग को ठुकरा कर हड़काया था तब से वह भीगी बिल्ली बने हुए हैं।

tejashwi tweet

उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि कृपया किसी ऐसी परियोजना का नाम बताए जिसका बिहार में आपने स्वयं शिलान्यास और उद्घाटन किया हो? उन्होंने दावा किया कि जिस हाइवे के पास आज वह सभा करेंगे उसे संप्रग ने ही बनाया था। संप्रग ने बिहार को 1 लाख44 हज़ार करोड़ की परियोजनाएँ दी थी। वहीं उन्होंने केवल बयानबाज़ी की है।

Desk Team