Tejashwi Yadav के साथ बड़ा हादसा, सभा में .. ; Video Viral

Summary :

पटना के बापू सभागार में आयोजित छात्र संसद कार्यक्रम के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यक्रम से बाहर निकलते समय राजद नेता तेजस्वी यादव उस दौरान बाल-बाल बच गए। सभागार का कांच का मेन गेट टूट गया। मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी और गेट पर अचानक हड़कंप मच गया। गेट टूटने के कारण राजद का एक कार्यकर्त्ता बुरी तरह से जख्मी हो गया. कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई है जिस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो वायरल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी…

पटना के बापू सभागार में आयोजित छात्र संसद कार्यक्रम के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कार्यक्रम से बाहर निकलते समय राजद नेता तेजस्वी यादव उस दौरान बाल-बाल बच गए। सभागार का कांच का मेन गेट टूट गया। मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी और गेट पर अचानक हड़कंप मच गया। गेट टूटने के कारण राजद का एक कार्यकर्त्ता बुरी तरह से जख्मी हो गया. कार्यकर्ता को गंभीर चोट आई है जिस वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव भी दिख रहे हैं। घटना के समय तेजस्वी बाहर निकल रहे हैं और उसी दौरान बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उनके साथ फोटो लेने के लिए आगे की तरफ बढ़ रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब तेजस्वी यादव बाहर निकल रहे थे तो उनकी तरफ अधिक भीड़ बढ़ी। जिसे काबू करना मुश्किल हो गया। इसी दौरान हादसा हुआ। छात्र संसद में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे, लेकिन आयोजन स्थल की सुरक्षा काफी लचीली दिखी।

देखें वीडियो-https://x.com/deepakpandeynn/status/1938190433567576254

हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह भीड़ का बेकाबू होना बताया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, गेट के पास अचानक भीड़ बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए। कांच का गेट टूटने से न सिर्फ कार्यकर्ता घायल हुआ, बल्कि मौके पर अफरा-तफरी भी मच गई।

यह भी पढ़ें- अचानक Azam Khan से मिलने पहुंचे पत्नी और बेटे, आखिर क्या है बड़ी वजह?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।