अचानक Azam Khan से मिलने पहुंचे पत्नी और बेटे, आखिर क्या है बड़ी वजह?

Summary :

Azam Khan: सीतापुर जिला जेल में बंद सपा के पुराने नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की तबियत थोड़ी ठीक नहीं चल रही है। उनके सेहत को लेकर उनके परिवार ने गहरी चिंता जताई है। आज गुरुवार को उनकी पत्नी तंजीम फातिमा, बेटे अदीब आजम और शावेज खान ने जेल में उनसे मुलाकात की। सपा नेता के परिवार ने करीब दो घंटे मुलाकात की तंजीम फातिमा अपने साथ करीब 10 kg आम ले गई थी। मीडिया से बातचीत में उठाए सवाल जेल में सपा नेता आजम खान से मुलाकात के बाद परिवार ने मीडिया से कहा कि जेल में आजम…

Azam Khan: सीतापुर जिला जेल में बंद सपा के पुराने नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की तबियत थोड़ी ठीक नहीं चल रही है। उनके सेहत को लेकर उनके परिवार ने गहरी चिंता जताई है। आज गुरुवार को उनकी पत्नी तंजीम फातिमा, बेटे अदीब आजम और शावेज खान ने जेल में उनसे मुलाकात की। सपा नेता के परिवार ने करीब दो घंटे मुलाकात की तंजीम फातिमा अपने साथ करीब 10 kg आम ले गई थी।

मीडिया से बातचीत में उठाए सवाल

जेल में सपा नेता आजम खान से मुलाकात के बाद परिवार ने मीडिया से कहा कि जेल में आजम खान की तबीयत ठीक नहीं है. पत्नी तंजीम फातिमा ने कहा कि उन्हें अब किसी पर भरोसा नहीं है, उन्हें सिर्फ अल्लाह पर भरोसा है. जेल में आजम खान से मिलने पहुंचे परिवार ने कहा कि जेल में आजम खान की हालत उनकी उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए चिंताजनक है. इससे पहले सपा नेता के बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी आजम खान से मुलाकात के बाद बताया था कि उनके पिता को उम्र के कारण कई बीमारियां हैं.

पत्नी ने लगाए आरोप

आजम खान से जेल में उनकी पत्नी फातिमा और उनके बेटे अदीब मिलने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी ने जेल प्रशासन पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जेल में उन्हें सही से मेडिकल सुविधाएं नहीं मिल रही है। इस बार भी उन्होंने यही चिंता जाहीर की। उनके बेटा का कहना है कि जेल में रहना आसान नहीं है उनके पिता की सेहत बिगड़ रही है।

इस मामले में बंद है जेल में

बता दें कि फर्जी जन्म बर्थ सर्टिफिकेट मामले में सपा नेता आजम खान को सात साल की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में वो पिछले 18 महीनों से सीतापुर जेल में हैं. अक्टूबर 2023 में आजम खान को रामपुर से सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया था. ख़ास बात कि उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को भी सजा हुई थी, लेकिन दोनों जेल से बाहर आ चुके है.

यह भी पढ़ें- Axiom-4 Mission: अंतरिक्ष में एक बार फिर लहराया तिरंगा, सफल हुई शुभांशु शुक्ला की स्पेस यात्रा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।