पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंचायती राज प्रकोष्ठ सत्येन्द्र राय ने कहा कि बिहार में शहर से लेकर गांव और टोले तक हर तरफ विकास की किरणें पहुंच चुकी है। समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा में शामिल है। यही है ‘न्याय के साथ विकास’। बिहार के विकास में केंद्र सरकार की भी महत्वपूर्ण भागीदारी है। केंद्र के सहयोग से बिहार आत्मनिर्भरता की राह पर सतत गतिशील है।
राय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में विकासपरक कई योजनाएं सफलतापूर्वक चलायी जा रहीं हैं। राज्य में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। चमचमाती सड़कें सिर्फ आवागमन का साधन ही नहीं होतीं, बल्कि यह विकास का आईना होती हैं। राय ने कहा कि राज्य में चार एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा, जिससे बिहार के विकास को और रफ्तार मिलेगी। इन चार एक्सप्रेस वे में पहला औरंगाबाद से जयनगर के बीच एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है, जबकि दूसरा एक्सप्रेस-वे रक्सौल से पटना होते हुए कोलकाता तक जाएगा।
वहीं, तीसरा एक्सप्रेस-वे बक्सर से भागलपुर के बीच प्रस्तावित है और चौथा एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से सिलीगुड़ी के बीच बनाने का प्रस्ताव है। इससे राज्य के लगभग 28 जिले सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। राय ने कहा कि सरकार एक्सप्रेस-वे से बिहार आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त कर लेगा। साथ ही, युवाओं के लिए प्रदेश में निरंतर रोजगार सृजन किया जा रहा है। राज्य के हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोला जा रहा है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा।


Download Android App
Download iOS App



