पटना , 08 अगस्त – केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कोरोना की रोकथाम में निजी सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती।श्री गडकरी ने यह बात आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत फिक्की के प्रतिनिधि मंडल से कही।प्रतिमंडल का नेतृत्त्व युवा नेता ऋतुराज सिन्हा ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने वेबिनार के माध्यम से गडकरी से मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री गडकरी से इस प्रतिनिधि मंडल की विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें उन्होंने देश की निजी सुरक्षाकर्मियो के राष्ट्रीय असोसीएशन का नेतृत्व कर रहे ऋतुराज सिन्हा की प्रशंसा की। इसके लिए श्री सिन्हा ने नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए उनके द्वारा दिये गए स्नेह,आशीर्वाद और मार्गदर्शन के लिये कोटि कोटि धन्यवाद दिया ।
गडकरी ने कहा किकोरोना महामारी के दौरान जिस तरह से 50 लाख से अधिक निजी सुरक्षा कर्मियों के राष्ट्रीय असोसिएशन का नेतृत्व करते हुए ऋतुराज जी ने उनको गृह मंत्रालय की कोरोना की रोकथाम की योजनाओं के तहत इस बड़े संखयाबल को जोड़ा है और साथ ही साथ लाखों लोगों की रोज़गार बचाने की एवं स्वास्थ रक्षा की चिंता की है, उसकी प्रशंसा स्वयं प्रधानमंत्री जी ने भी अपने ट्वीट से कर चुके हैं ।


Download Android App
Download iOS App



