पटना : बिहार समेत पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा है। इस बीच, मंगलवार को अखिल भातीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व सदस्य ललन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार मे करोना संक्रमण के जांच में हो रहे कोताही करने वालों को शीघ्र दण्डित करें अन्यथा निगेटिव-पॉजिटिव के खेल मे पूरा प्रदेश संक्रमित हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पटना की खाजपुरा की रहने वाली महिला जिसकी कोरोना जांच रिपोर्ट को पटना एम्स ने पॉजिटिव बताया था, उस रिपोर्ट को क्रॉस चेक करने के बाद पटना के आरएमआरआइ और एनएमसीएच के जांच रिपोर्ट आज जांच के बाद निगेटिव पाई गई हैं। इसी तरह बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर निवासी नवल किशोर राय की मौत पटना एम्स में पिछले दिन मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर बताया था कि मृतक मरीज कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित था और उसकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। इसके बाद अस्पताल ने उसका शव जिला प्रशासन को पूरी एहतियात से सौंपा और प्रशासन ने कोरोना मरीज के लिए जारी गाइडलाइन की तहत मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
ललन ने कहा कि अब उसी मृतक मरीज नवल किशोर राय की दूसरी जांच रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई है, जिसे लेकर संदेह की स्थिति बन गई है। मरीज की जांच रिपोर्ट को क्रॉस चेकिंग के लिए राजेंद्र मेडिकल रिसर्च इंस्टीच्यूट भेजा गया था। पटना के सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर चौधरी ने इसकी पुष्टि भी की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ऐसा कैसे हुआ, इस बारे में विशेषज्ञों से बात की जाएगी। ललन ने मुख्यमंत्री से करोना संक्रमण के जांच मे हो रहे कोताही करने वालों को शीघ्र दण्डित करने की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



