समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर गांव स्थित जोकिया चौर में रविवार देर शाम हुए बम विस्फोट में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हसनपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने सोमवार को बताया कि घायल बच्चों में अनिल रजक की 12 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी, दिनेश रजक का 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार व कूसो महतो का 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्तापल रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है ये सभी बच्चे एक खेत में बकरी चराने के क्रम में वहां लावारिस हालत में पड़े दो हथगोले को खिलौना समझ कर उसकी सुतली खोलने का प्रयास किया। हथगोलों का सुतली खोलने के दौरान दोनों हथगोले के विस्फोट कर जाने से उसकी चपेट में आकर वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि ये हथगोले उक्त खेत में किसने छिपाकर रखा, इसको लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



