तीन नाबालिग लड़कों ने 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या

Summary :

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची रविवार रात भोजन के बाद पड़ोस में टीवी देखने के लिए निकली थी।

पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात तीन नाबालिग किशोरों ने आठ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी। धमदाहा थानाध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने मंगलवार को बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची रविवार रात भोजन के बाद पड़ोस में टीवी देखने के लिए निकली थी। लेकिन जब वह देर रात घर नहीं लौटी तो परिवार उसकी तलाश करने लगा। 

RJD नेता तेजस्वी यादव का दावा, बोले-हेमंत सोरेन बनने जा रहे हैं झारखंड के CM

उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बिशनपुर चौक स्थित एक पान की दुकान के नीचे बच्ची का खून से लथपथ अर्धनग्न शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Desk Team