उत्पाद विभाग की टीम ने महात्मा गांधी सेतु से शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सहायक उत्पाद आयुक्त कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि आलमगंज थाना के सेतु के उत्तर में ई-रिक्शा से शराब ले जाया जा रहा था।
जांच के दौरान दो लोगों दानापुर तकियापर के संजय राय और रामकृष्णनगर के तुलसी चौक के संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया।
साथ ही 375एमएल का 48 पीस शराब का बोतल जब्त किया गया। ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार नया तोला मुसहरी में छापामारी कर करीब 250 लीटर जावा महुआ शराब को विनष्ट किया गया।


Download Android App
Download iOS App



