बिहार में औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरा गांव के निकट ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के देव थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी छोटू सिंह अपने साला राकेश सिंह के साथ मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में भाग लेकर कल देर रात औरंगाबाद से अपने ससुराल मटिहानी लौट रहे थे तभी चतरा गांव के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।
3 दिन बाद पेट्रोल के बढ़ते भाव पर लगा ब्रेक, डीजल के दाम स्थिर
इस दुर्घटना में राकेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि छोटू सिंह ने इलाज के लिये अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



