राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से देश के बेरोजगार युवाओं के उज्जवल भविष्य को देखते हुए समय – समय पर सभी मंत्रालय में विभागीय स्तर पर भी परीक्षा लेकर रोजगार देने का मांग किया हैं। उन्होंने कहा की देश के वर्तमान समय में युवाओं को रोजगार पाने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया को क्लियर करना पड़ता हैं, जो की अत्यंत स्वागतयोग्य एवं निष्पक्ष प्रक्रिया हैं। उन्होंने कहा की परंतु कोरोना महामारी के चलते देश में बेरोजगारी काफ़ी बढ़ गयी हैं, ऐसे में केंद्र सरकार को विभागीय स्तर पर भी बेरोजगारों का नियोजन कराना चाहिए।
प्रधानमंत्री ईमानदारी की उपज रोजगार के मुद्दे पर समुचित कदम उठाये
सुमन मल्लिक ने कहा की केंद्र सरकार में नौकरी करना देश के सभी युवाओं का सपना होता हैं। उन्होंने कहा की समय- समय पर यदि केंद्रीय मंत्रालय कुछ सीटों पर विभागीय स्तर पर भी बहाली करेगी तो देश के युवाओं को इससे काफ़ी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वयं ईमानदार संघर्ष की उपज हैं, ऐसे में युवाओं के रोजगार के मुद्दे को वे गंभीरता से समझते हुए इस सन्दर्भ में समुचित कदम जल्द उठायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



