केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ‘नीतीश कुमार कभी PM नहीं बन पाएंगे और न तेजस्वी बन पाएंगे CM’

Summary :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर पहुंचे है। वहां उन्होंने पीएम बनने का सपना देख रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।अपने पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि जिसका वह सपना देख रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर पहुंचे है। वहां उन्होंने पीएम बनने का सपना देख रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।अपने पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि जिसका वह सपना देख रहे हैं।अभी वह पद खाली नहीं है, क्योंकि लोगों ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला कर रखा है। 
Amit Shah on Nitish Kumar: बिहार में गरजे अमित शाह, कहा- 'नीतीश कुमार के  लिए BJP के दरवाजे बंद' | LatestLY हिन्दी
आपको बता दें कि अमित शाह ने बिहार के नवादा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा “एक व्यक्ति प्रधानमंत्री बनना चाहता है और लालू जी का बेटा मुख्यमंत्री बनना चाहता है।मैं लालू जी से कहना चाहता हूं, आप नीतीश को जानते हैं, वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, उन्हें ये पद नहीं मिलने जा रहा। देश की जनता ने तय कर लिया है कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।ऐसा होता है, नीतीश कुमार अपने डिप्टी तेजस्वी यादव को कमान सौंपने के अपने वादे से मुकर जाएंगे, क्योंकि उनके प्रधानमंत्री बनने के सपने चकनाचूर हो जाएंगे.”
How Tejashwi may now eye Bihar CM chair without even needing Nitish - India  Today
दरअसल, नीतीश कुमार ने 2022 में दूसरी बार बीजेपी के साथ 30 साल पुरानी साझेदारी को खत्म कर दिया था। नीतीश ने अपने इस कदम से बीजेपी को बिहार की सत्ता से बाहर कर दिया था। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल और छह अन्य दलों के साथ महागठबंधन को पुनर्जीवित कर 24 घंटे के भीतर अपनी सरकार फिर से स्थापित कर ली थी। तभी बीजेपी विपक्षी में है। 

Desk Team