पटना, (पंजाब केसरी) : पूरे देश में कोरोना का क़हर लागातार बढ़ता ही जा रहा है, लॉकडाउन के तीसरे चरण में जाने की घोषणा भी सरकार द्वारा कर दी गयी है। ऐसे में वंचित समाज पार्टी के अध्यक्ष प्रो. रतन मंडल, उपाध्यक्ष ललित सिंह और जेनरल सकेक्रेटरी अमरनाथ सिंह ने निश्चित किया है कि दिल्ली के तजऱ् पर उनकी पार्टी बिहार के कोरोना प्रभावित जिलों में कम से कम 2 कवरेंटाइन सेंटर पर खाना देगी। बताते चले की वंचित समाज पार्टी द्वारा दिल्ली हर रोज 300 लोगों के भोजन की भी व्यवस्था कराई गई है। साथ ही पार्टी ने यह भी निर्णय लिया है की हर जिले में 2 कवरेंटाइन सेंटर रोज 300 लोगों के भोजन की भी व्यवस्था करेगी। आपको बता दें की पार्टी का कहना है कि मुंगेर,पटना,रोहतास और बक्सर सहित अन्य सभी जिलों में पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओ की मदद से इस मुहिम को आगे बढ़ाने की बात पार्टी अध्यक्ष ने कही है। आपको बता दें कि वंचित समाज पार्टी लगतार शोषितों, वंचितों और मजदूरों की आवाज पूरे दमखम से उठाती रही है। साथ ही पार्टी ने यह भी एलान कर दिया है कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे 243 सीटों पर चुनाव भी लड़ेगी। वंचित समाज पार्टी ने बिहार के समस्याओं पर जिस प्रकार से अपनी बेबाक राय रखी है उससे यह कहा जा सकता है की आने वाले दिनों में बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तज होने वाली है और बिहार में एक नए विकल्प का उदय भी हो।
वंचित समाज पार्टी हर जिले में करेगी 2 कवरेंटाइन सेंटर , गरीबों के भोजन की भी करेगी व्यवस्था
Summary :
वंचित समाज पार्टी के अध्यक्ष प्रो. रतन मंडल, उपाध्यक्ष ललित सिंह और जेनरल सकेक्रेटरी अमरनाथ सिंह ने निश्चित किया है कि दिल्ली के तजऱ् पर उनकी पार्टी बिहार के कोरोना प्रभावित जिलों में कम से कम 2 कवरेंटाइन सेंटर पर खाना देगी।


Download Android App
Download iOS App



