बिहार के बेतिया जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के घर पर विजिलेंस विभाग की टीम ने छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई, जिसे देखकर जांच टीम हैरान रह गई। डीईओ के घर में नोटों की गडियां दो बेडों के अंदर छिपाकर रखी गई थीं। पटना से आई विजिलेंस टीम ने सुबह से ही जांच शुरू कर दी और पूछताछ का सिलसिला जारी है। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने के बाद नोट गिनने के लिए मशीन मंगवाई गईं।
विभाग में हड़कंप
रजनीकांत प्रवीण पिछले तीन सालों से बेतिया जिले में डीईओ के पद पर तैनात हैं। उनके बसंत बिहार स्थित आवास पर पुलिस बल के साथ विजिलेंस टीम घंटों से छानबीन की। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार की शिकायतों बाद यह कार्रवाई की गईं। यह घटना शिक्षा विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है, जिससे पूरे विभाग में हड़कप मच गया है। विजिलेंस डिपार्टमेंट ने कहा कि वर्तमान में बेतिया में जिला शिक्षा अधिकार के रूप में तैनात रजनीकांत प्रवीण ने 2005 से लेकर अब तक की अवधि के दौरान अवैध रूप से आपराधिक साजिश को आगे बढ़ाने के लिए लगभग 1,87,23,625 रुपये की भारी चल और अचल संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी आय के वैध स्रोत से अधिक है।
रजनी कांत प्रवीण के नाम पर कई जमीन और फ्लैट
रजनी कांत प्रवीण और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में कई जमीन, फ्लैट हैं, जिनकी कीमत लगभग 2,92, 92,225 रुपये है। रजनी कांत प्रवीण और उनकी पत्नी ने अपने सेवा काल के दौरान कानूनी स्रोतों से लगभग 2,52,00,000 रूपये कमाए है।


Download Android App
Download iOS App




