Bihar के Saran में चुनाव बाद हिंसा में एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य लोग घायल

Summary :

RJD Worker Killed in Saran: बिहार के सारण ( Saran ) जिले में मंगलवार सुबह चुनाव के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। Highlights: बिहार के सारण ( Saran ) में वोटिंग के बाद हुई हिंसा राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के विवाद में हुई गोलीबारी इस गोलीबारी में राजद कार्यकर्ता चंदन यादव की हुई मौत बता दें कि हिंसा की यह घटना सारण ( Saran ) के भिखारी ठाकुर चौक के पास बड़ा तेलमा इलाके में हुई। अधिकारी ने बताया कि…

Saran

RJD Worker Killed in Saran: बिहार के सारण ( Saran ) जिले में मंगलवार सुबह चुनाव के बाद हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Highlights:

  • बिहार के सारण ( Saran ) में वोटिंग के बाद हुई हिंसा
  • राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के विवाद में हुई गोलीबारी
  • इस गोलीबारी में राजद कार्यकर्ता चंदन यादव की हुई मौत

बता दें कि हिंसा की यह घटना सारण ( Saran ) के भिखारी ठाकुर चौक के पास बड़ा तेलमा इलाके में हुई। अधिकारी ने बताया कि इलाके में सोमवार को हुए मतदान के दौरान अनियमितताओं के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कथित समर्थकों के दो समूहों के बीच विवाद हो गया और इस दौरान गोलीबारी भी हुई।

RJD Worker Killed in Saran: तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान चंदन यादव (25) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने बताया, ‘‘घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।’’ उन्होंने बताया, ‘‘मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हिंसा की इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।’’

RJD Worker Killed in Saran: इंटरनेट सेवा किया गया निलंबित

मंगला ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले में इंटरनेट भी निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है कि सारण लोकसभा सीट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा के निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी से है। कल ही इस सीट पर मतदान हुआ है।

Image

RJD Worker Killed in Saran: तेजस्वी यादव का बयान आया सामने

राजद के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘घटना बेहद निंदनीय है। चुनाव में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। जिला प्रशासन के अधिकारियों से मेरी बातचीत हुई है। प्रशासन ने मुझे आश्वासन दिया है कि बाकी दो लोगों को भी शाम तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे कृत्यों में शामिल लोग साबित करते हैं कि वे चुनाव हार गए हैं।’’

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News