बांग्लादेश के सत्ताधीश पार्टी आवामी लीग के सांसद कोलकाता में लापता

Summary :

Highlights: सत्ताधारी अवामी लीग के सांसद अनवरूल अजीम अनार ( Anwarul Azim Anar ) 12 मई को कोलकाता में इलाज के सिलसिले में आये थे उच्चायोग को नहीं है कोई जानकारी दरअसल , यह घटना बांग्लादेश के सांसद अनवारूल अजीम अनार (Anwarul Azim Anar ) से जुड़ी है और वे अपना इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। और वे पिछले कुछ दिनों से लापता हैं। इसकी जानकारी तब सार्वजनिक हुई जब बांग्लादेश उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी। 13 मई से लापता हैं सांसद  Anwarul Azim Anar उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की…

anwarool Azim Anar

Highlights:

  • सत्ताधारी अवामी लीग के सांसद अनवरूल अजीम अनार ( Anwarul Azim Anar )
  • 12 मई को कोलकाता में इलाज के सिलसिले में आये थे
  • उच्चायोग को नहीं है कोई जानकारी

दरअसल , यह घटना बांग्लादेश के सांसद अनवारूल अजीम अनार (Anwarul Azim Anar ) से जुड़ी है और वे अपना इलाज कराने के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। और वे पिछले कुछ दिनों से लापता हैं। इसकी जानकारी तब सार्वजनिक हुई जब बांग्लादेश उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

13 मई से लापता हैं सांसद  Anwarul Azim Anar

उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी आवामी लीग के सांसद अनार 13 मई से लापता हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ वह इलाज के लिए 12 मई को कोलकाता आये थे और शहर के उत्तरी हिस्से में बरानगर में अपने एक दोस्त के घर पर ठहरे हुए थे। वह 13 मई को किसी से मिलने गये थे लेकिन वापस नहीं आये। उनके मित्र ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।’’

पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं – बांग्लादेश उच्चायोग

उन्होंने कहा कि अनार पिछले आठ दिन से लापता हैं लेकिन उनके फोन से उनके परिवार के सदस्यों को संदेश भेजे गए कि वह नयी दिल्ली चले गये हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ उनका कुछ अता-पता नहीं चला है। हम पुलिस और प्रशासन के संपर्क में हैं।’’

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News