बिहार के मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक, सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार किसी निजी काम से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान दीनापट्टी नहर के समीप अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना में मुखिया की मौत हो गई।
अपराधियों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है, जो बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। इधर, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



