‘हमारे पास POK को वापस लेने की क्षमता’, भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच Pappu Yadav का बड़ा बयान

Summary :

भारत-पाक तनाव के बीच पीओके पर कब्जे की बात

पप्पू यादव ने भारत-पाक युद्ध के बीच बयान दिया कि भारत के पास पीओके वापस लेने की पूरी क्षमता है। उन्होंने भारतीय सेना की ताकत की प्रशंसा की और कहा कि सेना की बात का अनुसरण होना चाहिए। मीडिया को संवेदनशील समय में ध्यान देने की सलाह दी गई है।

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर जवाबी हमला शुरू कर दिया। भारत-पाक के बीच तनाव के इस माहौल में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि हमारे पास पीओके को वापस लेने की पूरी क्षमता है। शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने भारतीय सेना के शौर्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमारी सेना की ताकत के साथ आज पूरा देश मजबूती के साथ खड़ा है, और हमारे पास पीओके को वापस लेने की क्षमता है। मेरा मानना है कि हमें सबसे पहले पीओके पर कब्जा करके बड़ी जीत हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए।

पप्पू यादव ने कहा कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने युद्ध में भारत को जीत दिलाई थी। जो सबसे बड़े दुश्मन थे, उनसे भी वह मिली थीं। दुनिया की कोई भी जंग बिना दुनिया को विश्वास में लिए नहीं जीती जा सकती। हमारी सेना पूरी दुनिया से जीतने का माद्दा रखती है। हम एक नहीं, कई पीओके ले सकते हैं। लेकिन, हम दुनिया को विश्वास में नहीं लेंगे, सेना की बात को नहीं मानेंगे तो कैसे चलेगा। सेना की बात का अनुसरण होना चाहिए। मीडिया में भारत-पाक तनाव के बीच चल रही खबरों को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि सेना जो कह रही है, वह सच है। लेकिन, मीडिया को इस संवेदनशील समय में ध्यान देने की जरूरत है।

बता दें कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी मीडिया चैनलों को रक्षा अभियानों की लाइव कवरेज को लेकर एडवाइजरी जारी की है। आदेश में कहा गया है कि सभी मीडिया चैनलों को रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के लाइव कवरेज को दिखाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में सभी मीडिया प्लेटफॉर्म, समाचार एजेंसियों और सोशल मीडिया यूजर्स से अनुरोध है कि वे रक्षा और अन्य सुरक्षा संबंधी अभियानों की रिपोर्टिंग करते समय अत्यंत जिम्मेदारी बरतें और मौजूदा कानूनों व नियमों का सख्ती से पालन करें।

दिल्ली के स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.