तेजस्वी यादव का पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा का बड़ा बयान
तेजस्वी यादव ने शहीद जवान सौरभ कुमार यादव के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा का समर्थन करते हुए भारतीय सेना की क्षमता पर गर्व जताया।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने लोदीपुर गांव पहुंचकर आईटीबीपी के शहीद जवान सौरभ कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाया। राजद नेता तेजस्वी ने लोदीपुर गांव जाकर शहीद जवान सौरभ कुमार यादव के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और शोकाकुल परिजनों से उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग व सदा उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने शहीद सौरभ कुमार की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ऐसे पराक्रमी वीर सैनिक देश सेवा के लिए सदैव युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर कहा, “हम तो पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा चाहते हैं। हमें भारतीय सेना पर नाज है। भारतीय सेना को मौका मिलेगा तो इस दुनिया से पाकिस्तान का नक्शा खत्म हो जाएगा। हम लोगों ने पहले ही कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में जो भी निर्णय लें, हमलोग साथ हैं।”
इसके बाद तेजस्वी यादव काको प्रखंड के टिमलपुर गांव पहुंचे, जहां दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी साधु शरण यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से साधु शरण यादव का जीवन रहा, उससे हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। इससे पहले तेजस्वी यादव मंगलवार को छपरा पहुंचे थे और उन्होंने बीएसएफ के बहादुर सब-इंस्पेक्टर शहीद मोहम्मद इम्तियाज के आवास पर जाकर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “सरहद की हिफाजत करते हुए अपने वतन पर जान कुर्बान करने वाले बीएसएफ के बहादुर सब-इंस्पेक्टर जनाब मोहम्मद इम्तियाज के छपरा जिला स्थित आवास पहुंच शोकाकुल परिजनों से उनका दुख-दर्द साझा किया एवं हर संभव सहयोग व सदा उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा तथा मांग पत्र पर विचार करने का विश्वास दिलाया।”
News Desk
News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.