पिछले एक सप्ताह से बिहार (Bihar) में दिन में 24 से 25 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है। अब धीरे-धीरे इसमें गिरावट होने लगी है। पिछले एक सप्ताह से राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री के नीचे पहुंच चुका है।
- Bihar के 11 जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे गिरा
- शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया Alert
- न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं
ठंड के साथ-साथ सुबह में कुहासा भी अधिक होने की संभावना
आपको बता दें मौसम विज्ञान केंद्र पटना के एक अधिकारी ने बताया कि अभी जो कारकों का प्रभाव चल रहा है उसके अनुसार 18 से 19 दिसंबर के बीच शीतलहर के साथ ठंड में विशेष बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि कारकों का उतार-चढ़ाव होता है लेकिन पछुआ हवा का प्रभाव लगातार जारी है। इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ राज्य के अधिसंख्य जिलों में सुबह के समय हल्का कुहासा हो रहा है। 19 दिसंबर के बाद से ठंड के साथ-साथ सुबह में कुहासा भी अधिक होने की संभावना है।
6 जिलों में 12 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज
शुक्रवार को राज्य के 30 जिलों की जारी रिपोर्ट में 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान भागलपुर के सबौर में 7 डिग्री दर्ज किया गया। बांका में 7.7 और गया में 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राज्य के 8 जिले में 10 डिग्री के आसपास तापमान रहा। चार जिलों में 11 डिग्री के आसपास और 6 जिलों में 12 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया। फारबिसगंज में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तापमान खगड़िया में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
हालांकि दिन के तापमान में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। शुक्रवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ औसत तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना में गुरुवार की अपेक्षा 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



