तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर ‘जयचंद’ का जिक्र कर बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने भाई तेजस्वी को ‘अर्जुन’ और खुद को ‘कृष्ण’ बताते हुए पार्टी में दरार पैदा करने वाले स्वार्थी तत्वों को चेतावनी दी। इन पोस्ट्स से राजद में आंतरिक कलह के संकेत मिल रहे हैं।
Bihar News: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेजप्रताप यादव सुर्खियों में हैं. पार्टी और परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट कर माहौल गर्म कर दिया है. रविवार सुबह की गई उनकी एक पोस्ट ने सियासी हलचल और बढ़ा दी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेजप्रताप यादव ने अपनी पहली पोस्ट में कुछ लोगों को ‘जयचंद’ की संज्ञा देते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व परिवार और पार्टी में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. तेजप्रताप ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इशारे को लेकर अटकलें तेज हैं.
तेजस्वी को बताया ‘अर्जुन’, खुद को ‘कृष्ण’
इसके बाद तेजप्रताप ने एक और पोस्ट कर रिश्तों को लेकर अपनी भावनाएं स्पष्ट कीं. उन्होंने लिखा, “मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम अपनी साजिशों में कभी सफल नहीं हो पाओगे.
कृष्ण की सेना तो ले सकते हो लेकिन कृष्ण को नहीं. हर षड्यंत्र को मैं जल्द बेनकाब करूंगा.” तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन बताया और भरोसा जताया कि वे हर हाल में उनके साथ हैं.
मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा… pic.twitter.com/Ysf2wq1rVB
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 1, 2025
माता-पिता को बताया अपना संपूर्ण संसार
तेजप्रताप ने इससे पहले अपने माता-पिता को लेकर भी एक भावुक पोस्ट की थी. उन्होंने लिखा,”मेरी पूरी दुनिया आप दोनों में ही बसती है. आप भगवान से बढ़कर हैं. आप दोनों का प्यार और आशीर्वाद ही मेरे लिए सब कुछ है.’
उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके पिता न होते तो पार्टी भी न होती और न ही वे लोग जो आज राजनीति में उनके साथ हैं.
तेजप्रताप, तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव जल्द ही एक हो जाएंगे : ललन पासवान
आंतरिक कलह की ओर इशारा
इन पोस्ट्स के जरिए तेजप्रताप यादव ने स्पष्ट कर दिया कि राजद के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. उनके मुताबिक, कुछ स्वार्थी लोग उन्हें पार्टी और परिवार से अलग करने की कोशिश में लगे हुए हैं. उन्होंने ऐसे सभी तत्वों को जल्द उजागर करने की चेतावनी दी है.


Download Android App
Download iOS App



