लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर जदयू में ही दो तरह के विचार पर सवाल खड़ा किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा है कि जिस मुद्दे को लेकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी केन्द्र सरकार से मांग कर रहे हैं उसी मुद्दे पर उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री आर.सी.पी. सिंह जी की राय अलग है। उन्होंने कहा कि आर.सी.पी. सिंह जी ने उड़ीसा को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की वकालत की है। लोजपा(आर) प्रवक्ता ने इस ने मामले के हवाले से कहा कि ऐसी स्थिति में तो माननीय मुख्यमंत्री जी को पहले अपने संगठन में जागरूकता लाने के लिए प्रयास करना चाहिए फिर वे समाज को जागरूक करते।
चंदन सिंह ने मुख्यमंत्री जी के सामाजिक जागरूकता अभियान को दिखावा बताते हुए कहा कि आज बिहार का समाज पूरी तरह जागरूक है जिसकी मिसाल बीते विधानसभा चुनाव में जदयू के तीसरे नंबर पर पहुंचने के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बिहार के लोग जागरूक हैं तभी तो अपनी समस्याओं को लेकर मुखर हैं और नीतीश सरकार की नीति एवं उसके दोषपूर्ण कामकाज के खिलाफ अपना विरोध भी प्रकट कर रहे है


Download Android App
Download iOS App



