ज़मीन के बदले नौकरी के मामले में पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू प्रसाद यादव की संपत्ति को ईडी ने कुर्क कर दिया है। जिसके बाद बिहार की राजनीति में नया उबाल आ गया है। इस मामले में लालू प्रसाद के करीबी और राजद के नेता भोला यादव को भी अभियुक्त बनाया गया।
हम लड़ेंगे और जीतेंगे
बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि उन्हें लगता है कि इस तरह हम परेशान हो जाएंगे और झुक जाएंगे। लेकिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की संपत्ति जब्त करने के बाद यह ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ है।
“वे और क्या कर सकते हैं? वे सोचते हैं कि इस तरह हम परेशान हो जाएंगे और झुक जाएंगे। लेकिन यह ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ है। कोई भी उनसे डरने वाला नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा… हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
ये था मामला
जब लालू यादव रेल मंत्री थे उस दौरान का घोटाला करने आरोप है। दावा किया जा रहे की लालू ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में लोगो को रोजगार के बदले उनसे ज़मीन ले ली थी। लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे।


Download Android App
Download iOS App



