भाजपा विधायक ललन पासवान लालू प्रकरण पर मीडिया के सामने आकर कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव में मुझे मंत्री बनाने का प्रलोभन देकर षडयंत्र के तहत चुनाव बाधित करने का प्रयास करना चाहते थे। इस बात से मैं दुखी हूं।
उन्होंने कहा कि दलित वर्ग से आने वाले जनप्रतिनिधि को बिकाऊ नहीं समझना चाहिए। पार्टी मेरी मां है इसके लिए मंत्री क्या बड़ा पद भी ठुकरा सकता हूं। लालू प्रसाद प्रलोभन देकर जनादेश को खरीदना चाहते थे।
लोकतंत्र से खिलवाड़ करना उचित नहीं। यही लोकतंत्र से लोगों में लालू प्रसाद की पहचान बनी है। इस मामले को लेकर निगरानी कोर्ट में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि इस प्रकार की घटना निंदनीय है। कुछ लोग लोकतंत्र की खरीद-फरोख्त पर विश्वास करते हैं। इस प्रकार की हरकत कर विपक्ष लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। मौके पर प्रेमरंजन पटेल, अजीत चौधरी, अशोक भटट समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



