महिला सशक्त मतलब देश सशक्त: मंजूबाला

Summary :

बिहार महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने देश की महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा महिला सशक्त मतलब परिवार, समाज और देश सशक्त।

महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने देश की महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा महिला सशक्त मतलब परिवार,समाज और देश सशक्त। उन्होंने अपने आवास पर बाबू धाम ट्रस्ट की महिला कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा अब समय आ गया है, जब एक महिला को खुद से सशक्त होना पड़ेगा। एक दूसरे को उत्साहित करने की जरूरत है। 
जब महिलाएं आर्थिक आज़ाद होंगी तो अपने फैसले खुद ले सकेंगी और अपनी लड़ाई को खुद लड़ सकेंगी। आपको बता दें बाबू धाम ट्रस्ट एक सामाजिक संस्था है और महिला उत्थान के लिए लगभग एक दशक से कार्यरत है। 
बाबू धाम ट्रस्ट की अध्यक्षा महिलाओं के अधिकारों के लिए हमेशा से मुखर रही है। इसी कड़ी में उन्होंने महिला दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। समाज मे महिलाओं के खिलाफ हो रही अनैतिकता पर उन्होंने कहा कि सिर्फ कानून से घटनाओं पर रोक नही लगाई जा सकती है। बच्चों में संस्कार डालने होंगे।

Desk Team